भारत स्वाभिमान यात्रा
परम पूज्य स्वामी रामदेवजी महाराज द्वारा जन्माष्टमी से "भारत स्वाभिमान यात्रा" प्रारंभ की गई है। इस यात्रा का उद्देश्य देश में शान्ति एवं सदभावना की स्थापना, देश के सभी गांवों मे योग की कक्षाओ के संचालन तथा भारत स्वाभिमान का संदेश जन जन तक पहुँचाना है। इस यात्रा के माध्यम से स्वामीजी सम्पूर्ण भारत में योग एवं वैचारिक क्रांति का शंखनाद करेंगे। इस यात्रा के उद्देश्य को विस्तार से समझाने व व्यापक तैयारी हेतु मुख्य केंद्रीय प्रभारी डा. जयदीप आर्य, महिला मुख्य केंद्रीय प्रभारी बहिन सुमन जी, केन्द्रीय प्रभारी राकेश कुमार जी सहित भारत स्वाभिमान कार्यक्रम के प्रभारीगण यात्रा मार्ग पर स्वामी से पहले ही चल पड़े है ।
विडियो देखे











